- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली पुलिस ने CBI को...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली पुलिस ने CBI को लिखी चिट्ठी, इंटरपोल के जरिए चीनी हैकरों का मांगा डेटा
Admin4
18 Dec 2022 8:58 AM GMT

x
फगवाड़ा। फगवाड़ा के चाचोकी इलाके में तब सनसनी फैल गई, जब नेशनल हाईवे के पास विवाहिता की पेड़ से लटकती लाश मिली। घटना की सूचना तुरन्त पुलिस थाना सिटी को दी। मृतका की पहचान दीपा पत्नी विशाल हाल वासी चाचोकी मूल वासी नेपाल के रूप में हुई है। उसकी शादी को चार वर्ष हुए हैं और उसके माता-पिता नेपाल में रहते हैं।
मामले की सूचना मिलते ही थाना सिटी फगवाड़ा की पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। मृतका दीपा के ससुर रमेश पाल ने बताया कि उनकी बहू बीती रात से ही रहस्यमयी हालात में घर से गायब थी और वह उसकी तलाश कर रहे थे। आज सुबह उन्हें पुलिस ने सूचना दी कि उनकी बहू की लाश बरामद हुई है। इसी मध्य थाना सिटी फगवाड़ा के एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह नाहर ने बताया कि पुलिस ने मृतका दीपा की लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक महिला का पति विशाल दिल्ली में नौकरी करता है, जिसको सारे मामले की सूचना दे दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लेकिन पुलिस सारे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Admin4
Next Story