- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पेपर लीक पर दिल्ली...
दिल्ली-एनसीआर
पेपर लीक पर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम, क्राइम ब्रांच के तहत STF गठित
SHIDDHANT
24 July 2026 9:53 PM IST

x
Delhi दिल्ली। पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस ने पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 के तहत परीक्षा से जुड़े अपराधों की जांच के लिए क्राइम ब्रांच के अंतर्गत एक विशेष टास्क फोर्स (STF) का गठन किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह विशेष टीम देश की प्रमुख परीक्षा एजेंसियों से जुड़े पेपर लीक, नकल और अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल से संबंधित मामलों की जांच करेगी। STF का उद्देश्य ऐसे मामलों की जांच को तेज करना और दोषियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
अधिकारियों ने बताया कि यह टीम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), कर्मचारी चयन आयोग (SSC), रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs), इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS), राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) समेत अन्य अधिसूचित परीक्षा संस्थाओं से जुड़े मामलों की जांच करेगी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि STF जांच एजेंसियों और अभियोजन विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेगी, ताकि मामलों का जल्द निपटारा हो सके और स्पीड ट्रायल सुनिश्चित किया जा सके। इससे पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
केंद्र सरकार द्वारा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं। हाल के दिनों में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और अनियमितताओं को लेकर छात्रों में नाराजगी देखने को मिली है। पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित तरीकों को रोकना और परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित बनाना है। इस कानून के तहत पेपर लीक, फर्जीवाड़ा और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। दिल्ली पुलिस की नई STF अब परीक्षा अपराधों से जुड़े मामलों में तकनीकी जांच, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल कर आरोपियों तक पहुंचने का काम करेगी। पुलिस का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में विश्वास बनाए रखने के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsदिल्ली पुलिसपेपर लीकSTF गठनक्राइम ब्रांचपरीक्षा अपराधNTAUPSCSSCपब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट 2024स्पीड ट्रायलपरीक्षा सुधारDelhi Policepaper leakSTF formationCrime Branchexam offencesPublic Examination Act 2024speed trialexam reformsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





