दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली पुलिस ने कहा सभी महिला पहलवानों को रिहा कर दिया गया

Ashwandewangan
28 May 2023 5:30 PM GMT
दिल्ली पुलिस ने कहा सभी महिला पहलवानों को रिहा कर दिया गया
x

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। रविवार को हिरासत में ली गईं सभी महिला पहलवानों और प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने देर शाम यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस ने साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और संगीता फोगाट सहित महिला प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया है। साक्षी मलिक ने आईएएनएस से कहा था कि वे जंतर-मंतर जाएंगे और न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। हालांकि, पुलिस ने कहा था कि प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पर वापस जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे पहले दिन में, ओलंपियन पहलवानों बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और संगीता फोगाट को दिल्ली पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया था, जब वे नवनिर्मित संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया था, ताकि तीनों के बीच संपर्क नहीं बन पाए।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story