दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: पुलिस ने सुरक्षा गॉर्ड का फोन लूटकर फरार तीन अपराधियों को धर दबोचा

Admin Delhi 1
27 April 2022 4:59 PM IST
दिल्ली: पुलिस ने सुरक्षा गॉर्ड का फोन लूटकर फरार तीन अपराधियों को धर दबोचा
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़ अपडेटेड: बाहरी उत्तरी जिले के नरेला इलाके में सुरक्षा गॉर्ड से लूटपाट करने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान अक्षय उर्फ लक्ष्य, राजू और दीपाशु उर्फ देव के रूप में हुई है। आरोपितों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन जब्त कर लिया। आरोपितों के पकड़े जाने के बाद कई वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नरेला एसएचाओ महेश नारायण की देखरेख पुलिस टीमें इलाके में बदमाशों की धड़पकड़ के लिये 'सरप्राईज चैकिंग' और सादे कपड़ों में प्राईवेट वाहनों से इलाके में गश्त कर संदिग्धों पर नजर बनाए हुए हैं। बीते बुधवार सुबह सवा दस बजे 'ऑपरेशन हॉक आई' की टीम हेड कांस्टेबल दीपक कांस्टेबल विक्रम, दीपक कुमार, नवीन, इमरान और प्रदीप जब सफियाबाद मोड़ इलाके में गश्त पर थे। उनके पास एक आदमी दौड़ता हुआ आया, जिसने अपना नामक भूपेन्द्र बताया। उसने बताया कि वह इलाके में सुरक्षा गॉर्ड की नौकरी करता है। उसका मोबाइल फोन बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने लूट लिया है। बदमाश गौतम कॉलोनी की तरफ फरार हो गए हैं।

पुलिस टीम ने तुरंत बदमाशों की तलाश शुरू की। आधे घंटे के भीतर तीनों आरोपितों को इलाके से ही पकड़ लिया। आरोपित नशा आदी करने करने के लिये लूट व झपटमारी की वारदात करने के लिये पहले इलाके में रेकी कर वाहन चोरी करते थे। वह वारदात में आए सामान को कहां और किसको बचा करते हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

Next Story