- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- संदिग्ध आतंकी दानिश को...
दिल्ली-एनसीआर
संदिग्ध आतंकी दानिश को लेकर झारखंड पहुंची दिल्ली पुलिस, रांची और बोकारो में सीन रिक्रिएट
SHIDDHANT
18 Sept 2025 10:14 PM IST

x
DELHI दिल्ली: पुलिस की स्पेशल सेल आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश को लेकर गुरुवार को झारखंड पहुंची। झारखंड में उसके नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और तहकीकात को आगे बढ़ाने के लिए टीम ने रांची के तबारक लॉज और बोकारो के पेटरवार में सीन रिक्रिएट किया। दानिश को 10 सितंबर की सुबह रांची से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पेटरवार का बीज भंडार देखा, जहां से दानिश ने केमिकल और बम बनाने की सामग्री खरीदी थी। दुकानदार से पूछताछ की गई और खरीदारी का सीन दोबारा दिखाया गया। टीम ने दुकानदार से पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाई और विस्फोटक की तैयारी की संभावित प्रक्रिया को खंगाला।
रांची के तबारक लॉज में भी टीम ने दानिश के कमरे की तलाशी ली। उसके कपड़े जब्त किए गए। लॉज संचालक ने कहा कि पुलिस ने केवल दानिश के कपड़े लिए। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पहले ही खुलासा कर चुकी है कि दानिश पाकिस्तान से हैंडल किए जा रहे पैन-इंडिया टेरर मॉड्यूल का सेंट्रल लीडर था। उसे "गजवा लीडर" का पद और "सीईओ" कोड नेम दिया गया था। दानिश भारत में खिलाफत घोषित करने और गंभीर आतंकी साजिश रचने की योजना बना रहा था।
एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (स्पेशल सेल) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया था कि यह नेटवर्क पाकिस्तान से ऑपरेट होता था और भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सक्रिय था। दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस को पिछले 6-7 महीने से इस मॉड्यूल के बारे में इनपुट मिल रहे थे।
इसी आधार पर महाराष्ट्र, झारखंड, तेलंगाना और मध्यप्रदेश में एक साथ ऑपरेशन चलाया गया। इसमें दानिश समेत पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हुए। झारखंड से दानिश, दिल्ली से दो (दोनों मुंबई निवासी), तेलंगाना से एक और मध्यप्रदेश के राजगढ़ से एक आतंकी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आतंकियों के पास से सल्फर पाउडर, एसिड, बॉल बेयरिंग, आईईडी बनाने का सामान, मास्क, ग्लव्स, सर्किट, वायरस, मदर बोर्ड, हथियार और कारतूस बरामद किए गए
Tagsअशहर दानिशआईएसआईएसदिल्ली पुलिस स्पेशल सेलझारखंडआतंकी मॉड्यूलगिरफ्तारविस्फोटक सामग्रीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





