दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: पुलिस ने नेत्रहीन महिला को परिवार से मिलवाया

Admin Delhi 1
4 April 2022 10:23 AM GMT
दिल्ली: पुलिस ने नेत्रहीन महिला को परिवार से मिलवाया
x

दिल्ली: बाहरी जिले के राजपार्क थाना पुलिस ने एक नेत्रहीन बुजुर्ग महिला को उसके परिवार से मिलवाया। डीसीपी समीर शर्मा ने बताया कि बीते शनिवार शाम सवा चार बजे राजपार्क पुलिस को शनि बाजार में एक नेत्रहीन महिला के मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बारे में पता चला कि वह काफी बीमार है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को नजदीक के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बुजुर्ग महिला अपने परिवार और रहने के बारे में कुछ नही बता पाई। वह सिर्फ एफ ब्लॉक ही बोल पा रही थी। पुलिस टीम तुरंत महिला को एफ ब्लॉक लेकर गई। डोर टू डोर लोगों से महिला के परिवार वालो के बारे में पता करने की कोशिश की गई।

काफी मशक्कत करने के बाद आखिरकार उसके पते और परिवार का पता लगाया गया। उक्त महिला के परिवार ने बताया कि वह दोपहर में मंदिर के लिए घर से निकली लेकिन वह नहीं लौटी और वे भी उसके लिए चिंतित थे।

Next Story