दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली पुलिस का किसानों को नोएडा डीएनडी बॉर्डर पर रोकना हुआ विफल, सैकड़ों किसानों को जंतर-मंतर के लिए किया गया रवाना

Admin Delhi 1
22 Aug 2022 10:44 AM GMT
दिल्ली पुलिस का किसानों को नोएडा डीएनडी बॉर्डर पर रोकना हुआ विफल, सैकड़ों किसानों को जंतर-मंतर के लिए किया गया रवाना
x

दिल्ली एनसीआर न्यूज़: आज सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत हो रही है। इस महापंचायत में शामिल होने के लिए ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों किसान दिल्ली की तरफ से रवाना हुए, लेकिन नोएडा डीएनडी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोक लिया। जिसके बाद किसान डीएनडी बॉर्डर पर धरना देने के लिए बैठ गए। मजबूरी में दिल्ली पुलिस को किसानों का रास्ता खाली करना पड़ा और किसान दिल्ली जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए हैं।

राकेश टिकैत पहले ही हिरासत में: आशंका है कि दिल्ली में होने वाली महापंचायत के लिए हजारों की संख्या में किसान इकट्ठा होकर दिल्ली की तरफ कूच कर सकते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उसको लेकर ही हाई अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, रविवार को किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। वह जंतर-मंतर पर देश में बेरोजगारी के खिलाफ महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान ही पुलिस ने उनको हिरासत में लेकर मधु विहार थाने में ले गई। वहां पर काफी देर तक पूछताछ की थी।

Next Story