दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: पुलिस ने गन प्वाईंट पर लूटपाट करने वाले दो अपराधियों को दबोचा

Admin Delhi 1
16 April 2022 12:30 AM IST
दिल्ली: पुलिस ने गन प्वाईंट पर लूटपाट करने वाले दो अपराधियों को दबोचा
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: शहदरा जिला के थाना आनंद विहार पुलिस ने लोगों से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मुहम्मद तौहीद निवासी गाजियाबाद मुरादनगर और अमन कुरैशी निवासी शहीद नगर चौक गणोशपुरी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किये हैं। उनके पास से एक चोरी की स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरेापियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। शाहदरा डीसीपी आर सत्यसुंदरम ने बताया कि आनंद विहार थाना क्षेत्र के श्रेष्ठ विहार के पास पुलिस पिकेट लगी हुई थी। हेड कांस्टेबल सतीश नागर ने देखा कि पिकेट देख स्कूट सवार दो युवक स्कूटी वापस मौड़ कर भागने की कोशिश कर रहे हैं। संदिग्ध युवकों को रोकने के लिए हेड कांस्टेबल सतीश ने साथी अयाज खान के साथ अपनी मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान बदमाश की स्कूटी फिसल कर सडक़ पर गिर गई। दोनों पुलिस कर्मियों ने बदमाशों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मुहम्मद तौहीद और अमन कुरैशी बताया। तलाशी लेने पर पुलिस कर्मियों को अमन कुरैशी के पास एक पिस्तौल और दो कारतूस मिले।

उनकी स्कूटी की जांच की तो पता चला कि स्कूटी जीटीबी एन्क्लेव थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे आनंद विहार बस अड्डे के आसपास राहगीरों से मोबाइल और कीमती सामान लूटते थे। आरोपी अमन के खिलाफ पूर्व में भी लूटपाट के आठ और अम्र्स एक्ट का मामला दर्ज है।

Next Story