दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: पुलिस ने घरो में चोरी करने वाली शातिर महिला चोर को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
24 April 2022 4:31 PM GMT
दिल्ली: पुलिस ने घरो में चोरी करने वाली शातिर महिला चोर को किया गिरफ्तार
x

दिल्ली क्राइम एक्सपोज्ड: घर में चोरी करने वाली एक महिला को जगतपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला लक्ष्मी उर्फ लच्छो है पुलिस ने उसके पास से चोरी के मोबाइल फोन, 2200 रुपये समेत अन्य सामान बरामद किया है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर.सत्य सुंदरम ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस को जगतपुरी के एक घर में चोरी की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका मोबाइल फोन, पर्स समेत अन्य सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मोबाइल की लोकेशन ट्रैस की गई। इस दौरान आरोपी महिला की पहचान हुई। पुलिस ने आरोपी महिला लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ। महिला के पति को नशे की लत है। वह मजूदरी का काम करती है।

Next Story