- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली: पुलिस ने मोदी...
दिल्ली: पुलिस ने मोदी और योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली महिला को किया गिरफ्तार

लेटेस्ट न्यूज़: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो एडिट कर पोस्ट करने और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में बिसरख कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक की तरफ से महिला के खिलाफ थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक रजत शर्मा ने ग्रेनो वेस्ट की गौर सिटी में रहने वाली रागिनी यादव नाम की एक महिला के खिलाफ बिसरख कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप है कि उसने अपने फेसबुक पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो एडिट कर अभद्र टिप्पणी की थी।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद महिला को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं मामले में दादरी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने ट्वीट कर महिला के इस कृत्य को मामूली गलती बताते हुए पुलिस को घेरने की कोशिश की। राजकुमार ने लिखा कि पुलिस दुर्दांत अपराधी की तरह महिला को घर से पकड़ कर ले गई। उन्होंने लिखा है कि योगी के राज में पुलिस दमन और उत्पीडऩ चरम पर है।





