- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली पुलिस ने आदर्श...
दिल्ली पुलिस ने आदर्श नगर लूटपाट मामले में दो आरोपी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
![दिल्ली पुलिस ने आदर्श नगर लूटपाट मामले में दो आरोपी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने आदर्श नगर लूटपाट मामले में दो आरोपी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/14/1588544-default-2022-04-14t182935700.webp)
दिल्ली क्राइम न्यूज़ अपडेटेड: आदर्श नगर पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को हथियार के साथ इलाके में आकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमन और अंकुश सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और कारतूस जब्त किया है। आरोपी एक दूसरे के बारे में जानते हैं और ड्रग्स / शराब की लत के कारण, उन्होंने वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था। आरोपी पिस्टल कहां से और किससे लाए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनको भी पकडऩे की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते चार अप्रैल को आदर्श नगर इलाके में गोली मारने की धमकी देकर एक युवक से लूटपाट हुई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि वह एक छोटी सी दुकान चलाता है और साढ़े आठ बजे जब वह अपने घर के अंदर था और रुपये गिर रहा था। अचानक से तीन युवक घर में जबरन आए और गोली मारने की धमकी देकर सात हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया।
एसीपी तिलक राज बिष्ट की देखरेख में एसएचओ शैलेंद्र सिंह जाखड़ के निर्देशन मे हेड कांस्टेबल विशाल,सोहनवीर कांस्टेबल मुकेश,हरदीप,चौ. अरुण और अनुपम को आरोपियों को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस टीम ने वारदात के आने जाने वाले रूट पर लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और कई संदिगधों से पूछताछ की। पुलिस टीम ने अपने हयूमैन सॉर्से की भी सहायता ली। कई संदिगधों के ठिकानों पर छापेमारी के बीच पुलिस ने एक पुख्ता सूचना पर दोनों आरोपियों अमन और अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि लूट की रकम को उन्होंने शराब और अन्य खर्चाे में पूरा कर दिया था।