दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: पुलिस ने चोरी की बाइक पर वारदात करने वाले दो आरोपित को धर दबोचा

Admin Delhi 1
11 April 2022 11:35 AM GMT
दिल्ली: पुलिस ने चोरी की बाइक पर वारदात करने वाले दो आरोपित को धर दबोचा
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: बाहरी दिल्ली के निहाल विहार पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान संतोष और जगमीत सिंह उर्फ सुमित के रूप में हुई है। आरोपितों के कब्जे से दो मोबाइल फ़ोन एक चोंरी कि बाइक जब्त की है। आरोपितों के पकड़े जाने के बाद कई वारदातों का खुलासा हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते आठ अप्रैल को निहाल विहार थाने में एक महिला से उसका मोबाइल फोन छीनने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात के रूट पर लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और संदिग्धों से गहन पूछताछ की गई। काफी मशक्कत के बाद एक पुख्ता सूचना पर संतोष और जगमीत सिंह को गिरफ्तार किया। संतोष छह जबकिं जगमीत दो वारदातों में शामिल रहा है।

Next Story