- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली: पुलिस ने...
दिल्ली: पुलिस ने इटालियन एंबेसी की महिला अधिकारी से लूटपाट के दो आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम न्यूज़: दक्षिण जिले के लोधी कॉलोनी थाने की पुलिस ने इटालियन एंबेसी की अधिकारी के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सनलाइट कॉलोनी निवासी नरेंद्र उर्फ काकी (26) और हरी नगर आश्रम दिल्ली निवासी आशीष बारवा (28) के रूप में हुई है। मामला 30 मार्च का बताया जा रहा है, जब इटालियन एंबेसी की महिला शिकायतकर्ता चाणक्यपुरी स्थित दूतावास से नोएडा अपने घर के लिए ऑटो में सवार होकर जा रही थी। दक्षिण जिले की डीसीपी बेनिता मेरी जेकर ने शनिवार को बताया कि महिला शिकायतकर्ता इटालियन दूतावास में अधिकारी के रूप में काम करती है। 30 मार्च को करीब शाम 7:00 बजे जब अपने घर नोएडा जाने के लिये ऑटो रिक्शा लिया। वह बारापूला के रास्ते ऑटो रिक्शा से घर जा रही थी।
इसी बीच तीन-चार लड़के ऑटो रिक्शा के पास आये और मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैग लूट लिया और फरार हो गए। इस संबंध में महिला शिकायतकर्ता ने नोएडा पहुंचकर 112 नंबर पर कॉल किया, क्योंकि घटना दिल्ली की थी तो शिकायत पर लोधी कॉलोनी थाने में दर्ज की गयी है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। मामला हाई प्रोफाइल होने से दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया और जांच-पड़ताल के बाद दो आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपितों के खिलाफ पहले भी कई अन्य थानों में लूट के मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपित व्यक्तियों ने खुलासा किया कि उन्होंने 30 मार्च की शाम को सूचना भवन के पास एक महिला के साथ लूटपाट की थी। उक्त मामले में शिकायतकर्ता का लूटा हुआ मोबाइल फोन उनके पास से बरामद किया गया है।





