- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली पुलिस ने तीन...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, करीब 2 किलो गांजा बरामद
SHIDDHANT
30 April 2026 10:57 PM IST

x
Delhi दिल्ली: शाहदरा में विवेक विहार पुलिस स्टेशन और फर्श बाजार पुलिस स्टेशन की टीमों द्वारा चलाए गए अलग-अलग अभियानों में तीन नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से कुल 1.944 किलो गांजा बरामद किया गया है।
विवेक विहार पुलिस की टीम 29 अप्रैल को कस्तूरबा नगर क्षेत्र में सादे कपड़ों में गश्त कर रही थी, तभी अंडरपास के पास प्लास्टिक की थैली लिए एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की, जिसे टीम ने दौड़कर पकड़ लिया, जिसके पास से 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गौरव गुप्ता उर्फ कालिया, निवासी शाहदरा, के रूप में हुई है। इस पर पहले ही 12 केस दर्ज हैं।
इसी तरह फर्श बाजार पुलिस की टीम ने 28 अप्रैल को कीयन बैंक्वेट हॉल के पास देर रात गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को प्लास्टिक की थैली के साथ पकड़ा। उसके घबराए हुए व्यवहार के कारण तलाशी ली गई तो उसके पास से 779 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान निजामुद्दीन उर्फ टोनू निवासी शाहदरा के रूप में हुई है। उनके खिलाफ पहले से ही 10 केस दर्ज हैं।
वहीं, रेलवे लाइन पुलिस ने बुधवार को रात लगभग 10:00 बजे बिहारी कॉलोनी में रेलवे लाइन के पास गश्त कर रही थी। तभी प्लास्टिक की पॉलीथीन लिए एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस से बचने की कोशिश की, जिसके बाद उसे रोका गया। तलाशी लेने पर 515 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के पास से बरामद गांजे को जब्त करते हुए केस दर्ज किया गया है।
पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीना ने कहा, "ये अभियान शाहदरा जिला पुलिस की नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ कड़ी सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और जीरो-टॉलरेंस के दृष्टिकोण को उजागर करते हैं। पूरी आपूर्ति श्रृंखला को खत्म करने और एक सुरक्षित, नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।"
Tagsशाहदरा पुलिसनशीला पदार्थ गांजाड्रग्स रैकेटविवेक विहारफर्श बाजारदिल्ली क्राइमNDPS एक्टपुलिस कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





