- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली: पुलिस ने...
दिल्ली: पुलिस ने आजादपुर मंडी के पास लूटपाट करने वाले नाबालिग समेत तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम न्यूज़ अपडेट: महेन्द्रा पार्क पुलिस ने ऑपरेशन सजग के तहत दो शातिर बदमाशों को एक नाबालिग के साथ पकड़ा है। जिनके कब्जे से लूटा हुआ फोन भी जब्त किया है। आरोपियों की पहचान अमित कुमार ओर विजय कुमार के रूप में हुई है। आरोपी व्यक्ति एक दूसरे को जानते हैं और अपनी खराब संगत और शराब की लत के कारण, उन्होंने आसान पैसे के लिए अपराध करना शुरू कर दिया। तीनों वारदात में आए सामान को कहां और किसको बेचा करते थे। पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बीते 10 और 11 की रात को महेन्द्रा पार्क पुलिस को एक व्यक्ति से तीन लडक़ों द्वारा आजादपुर फल मंडी गेट पर उसका फोन लूटने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शिकायकतकर्ता के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसएचओ संजय कुमार के निर्देशन में एएसआई रविंदर और कांस्टेबल येशेल लेपचे को आरोपियों को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस टीम जब पौने दो बजे गश्त पर रही थी। तभी मोबाइल पेट्रोलिंग व्हीकल पर तैनात होकर फोन पर शाह आलम बंद रोड पर तीन संदिग्ध युवकों के साथ आने की सूचना मिली। शक होने पर तीनों का पीछा कर उनको हिरासत में ले लिया। शिकायतकर्ता से तीनों की शिनाख्त करवाई गई। शिकायतकर्ता ने उनको पहचान लिया। तलाशी लेने पर उसका फोन भी जब्त किया। आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी अमित और नाबालिग एक साथ किराए के घर में रहते हैं और आरोपी विजय मजदूर के रूप में काम करता है। वह अमित का दोस्त बन गया और साथ में वे बुरी संगत में पड़ गए। आसानी से पैसे कमाने के लिये वो इलाके में घूमकर रेकी करते और वारदात को अंजाम दिया करते थे। वारदात में आए सामान को बेचकर वह नशा आदी करते थे।





