दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली पुलिस ने कुख्यात लुटेरे को किया गिरफ्तार

Rani Sahu
31 Jan 2023 6:06 PM GMT
दिल्ली पुलिस ने कुख्यात लुटेरे को किया गिरफ्तार
x
नई दिल्ली, (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आर्म एक्ट सहित दो आपराधिक मामलों में वांछित एक कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि 33 वर्षीय शेख अमजद के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी 10 मामलों में शामिल पाया गया है। शेख अमजद पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शेख बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला है।
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव के अनुसार, मई 2022 में राष्ट्रीय राजधानी में ग्रेटर कैलाश-वन निवासी ने अपने घर पर पेंटिंग के काम के लिए कुछ लोगों को काम पर रखा था।
एक दिन जब वह घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर बाजार चली गई, जबिक पेटिग करने वाले मौजूद थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, जब वह वापस लौटी तो उसने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और करीब 25 लाख के आभूषण गायब हैं।
जांच के दौरान, पुलिस ने एक आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शेख अमजद, मंटू और नसीम फरार थे। दोनों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिलने के बाद अमजद को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद आईएसबीटी, सराय काले खां में जाल बिछाया गया। पुलिस ने बताया कि वह शराब का आदी है और वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी और अन्य अपराध करने लगा।
--आईएएनएस
Next Story