दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली पुलिस ने आठ साल के बाद पेरोल लेकर फरार हुए हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
21 March 2022 4:06 PM GMT
दिल्ली पुलिस ने आठ साल के बाद पेरोल लेकर फरार हुए हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़ अपडेट: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के एक ऐसे आरोपित को गिरफ्तार किया है जो उच्च न्यायालय से पेरोल लेने के बाद पिछले आठ साल से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपित की पहचान हरियाणा के गुड़गांव फेस-2 निवासी कर्मवीर सिरोही (59) के रूप में हुई है। इसके खिलाफ दिल्ली कि विभिन्न थानों में हत्या के तीन समेत कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या के एक मामले में तो आरोपित को उम्रकैद हो चुकी है। वह पेरोल लेकर आठ साल से दिल्ली-एनसीआर में छिपकर फरारी काट रहा था। अपराध शाखा के डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि आरोपित कर्मवीर कालकाजी थाने में 1985 में हुई हत्या के एक मामले में उच्च न्यायालय से वर्ष-2013 में पांच हफ्ते की पेरोल लेकर जेल से बाहर आया। इसके से वह फरार हो गया। वहीं वर्ष-2015 में आईजीआई एयरपोर्ट थाने में दर्ज एक केस में 2018 में उसे भगोड़ा भी करार दिया गया गया था। उसकी काफी समय से पुलिस को तलाश थी। इस बीच अपराध शाखा की टीम को उसके हरियाणा के गुड़गांव में होने की गुप्त सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने उसकी मूवमेंट पर नजर रखनी शुरू की तो पता चला कि वह गुड़गांव के सुशांत लोक आने वाला है। पुलिस ने फिर उसे वहां से दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित के पिता कप्तान सिंह और जगेराम नाम के शख्स के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि कर्मवीर और इसके पिता कप्तान सिंह ने 4 जुलाई 1985 को देवली रोड जवाहर पार्क खानपुर निवासी जगेराम की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

Next Story