दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली की पुलिस ने भगोड़ा घोषित बदमाश को दिल्ली-यूपी सीमा से किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
8 April 2022 9:32 PM IST
दिल्ली की पुलिस ने भगोड़ा घोषित बदमाश को दिल्ली-यूपी सीमा से किया गिरफ्तार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: उत्तरी जिला पुलिस ने एक घोषित बदमाश को गिरफ्तार किया है। एसीपी जयपाल सिंह की देखरेख में गठित टीम हेड कांस्टेबल पुनीत, सब इंस्पेक्टर योगेंद्र, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश, कांस्टेबल अमित और नरेश कुमार को सूचना मिली थी कि अमित विहार लोनी में एक घोषित बदमाश किराए के मकान में रह रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को धर दबोचा पकड़ा गया आरोपी संदीप है। जो कि अमित विहार इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहा था जो कि एक चोरी के मामले में कोर्ट से भगोड़ा घोषित है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story