- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली: 'ऑपरेशन सजग'...
दिल्ली: 'ऑपरेशन सजग' के तहत घूम रहे आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम न्यूज़: उत्तर पश्चिमी जिले के भारत नगर पुलिस ने 'ऑपरेशन सजग' के तहत एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान किशनगंज निवासी विजय उर्फ सोनू के रूप में हुई है। आरोपित के कब्जे से दो चोरी के दोपहिया वाहन और चाकू जब्त किया है। आरोपित पहले भी लूट, चोरी एवं अवैध हथियार रखने के 10 मामलों में शामिल रहा है। डीसीपी उषा रंगरानी ने बताया कि कि 'ऑपरेशन सजग' के तहत लोगों को सुरक्षित जिला देना और बदमाशों में पुलिस का खौफ बनाए रखना ही मकसद है। जिसमें जिला पुलिस काफी कामयाब भी हुई है। भारत नगर एसएचओ मेहर सिंह की देखरेख में संगम पार्क पुलिस चौकी में तैनात एसआई वीरेन्द्र कांस्टेबल मिथिलेश और रविन्द्र इलाके में गश्त कर रहे थे।
पकड़े गए आरोपित विजय उर्फ सोनू को स्कूटी पर संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। जिसको रूकने का ईशारा किया। लेकिन आरोपित ने स्कूटी को तेजी से यू टर्न लेकर भागने की कोशिश की थी। जिसका काफी दूरी तक पीछा करने के बाद दबोच लिया। तलाशी लेने पर चाकू जब्त किया। मौके पर से जब्त स्कूटी डीबीजी रोड से चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर एक और स्कूटी जब्त की।





