- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली: पुलिस ने...
दिल्ली: पुलिस ने सुल्तानपुरी लूट में आरोपित बदमाश को किया गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम न्यूज़: सुल्तानपुरी पुलिस ने एक वांछित घोषित बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। आरोपी की पहचान अजय उर्फ लाला के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जें से लूटी हुई बाइक और चाकू जब्त किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 14 मार्च को सुल्तानपुरी पुलिस को शिकायतकर्ता अजय कुमार ने बताया कि चार युवकों ने लूटपाट की है। बदमाशों ने उससे जबरन बाइक लूट ली थी। पुलिस ने जांच करते हुए अगले ही दिन दो नाबालिग को पकड़ा। जिनसे मुख्य आरोपी अजय उर्फ लाला के बारे में पता चला।
जिसके कई ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन हर बार वो फरार हो जाता था। एसीपी मिहिर सकारिया की देखरेख में एसएचओ मनोज कुमार के निर्देशन में एसआई हेमंत कांस्टेबल सुभाष और राजेश को आरोपी को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। 30 मार्च को एक पुख्ता सूचना के बाद आरोपी अजय उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया।





