- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली पुलिस ने किया...
दिल्ली-एनसीआरदिल्ली पुलिस ने किया बिहार शराब कांड का आरोपी रामबाबू महतो को गिरफ्तार, शराब कांड का है मास्टरमाइंड
दिल्ली पुलिस ने किया बिहार शराब कांड का आरोपी रामबाबू महतो को गिरफ्तार, शराब कांड का है मास्टरमाइंड
Admin4
1 Jan 2023 12:59 PM

x
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार में जहरीली शराब पिलाकर 80 लोगों की जान लेने वाले आरोपी को दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिहार में जहरीली शराब परोसने का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामबाबू महतो के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ 7 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं।
आपको बता दें कुछ दिन पहले ही बिहार में जहरीली शराब पीने से 80 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद आरोपी दिल्ली आ गया था। वह दिल्ली के द्वारका इलाके में छुपा बैठा था। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर संजय कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि रामबाबू महतो द्वारका इलाके में छुप कर बैठा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

Admin4
Next Story