दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: मंगोलपुरी में पुलिस ने पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया

Admin Delhi 1
6 March 2022 10:35 AM GMT
दिल्ली: मंगोलपुरी में पुलिस ने पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: मंगोलपुरी पुलिस ने स्टटेबाजों पर लगाम लगाते हुए पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुनील, कपिल, वरुण, सलमान और इरशाद के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्ची और 24 सौ 80 रुपये जब्त किये हैं। जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि मंगोलपुरी एसएचओ मुकेश कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम इलाके में गैर कानूनी कामों को रोकने के लिये काफी प्रयास कर रही है। थाने में तैनात एसआई बलवान सिंह व कांस्टेबल आनंद जब एच-ब्लॉक, मंगोल पुरी में गश्त पर थे। उनको एक मकान में सट्टा खिलवाने की पुख्ता सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सुनील और कपिल को गिरफ्तार कर सट्टा पर्ची और नकदी जब्त की। इसी प्रकार एसआई बलवान सिंह व कांस्टेबल सुखजीत जब एल ब्लॉक मंगोलपुरी में गश्त पर थे।

उन्होंने एक सूचना के आधार पर मकान नंबर एल-46 मंगोलपुरी में छापेमारी कर वरूण और इरशाद को गिरफ्तार कर सट्टा पर्ची और नकदी जब्त की थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क के बारे में पता करने की कोशिश कर रही है। जिसमें अभी ओर भी कई गिरफ्तारी हो सकती है।

Next Story