दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: 'स्ट्रीट क्रॉइम' अभियान के तहत पुलिस ने सात दिनों में 117 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
27 April 2022 5:04 PM IST
दिल्ली: स्ट्रीट क्रॉइम अभियान के तहत पुलिस ने सात दिनों में 117 बदमाशों को किया गिरफ्तार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: बाहरी जिला पुलिस ने इलाके में 'स्ट्रीट क्रॉइम' (सड़क पर होने वाले अपराध) पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिये एक हफ्ते में चलाए गए ऑपरेशन में एक सौ 17 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी समीर शर्मा ने बुधवार को बताया कि बदमाशों में पुलिस का खौफ पैदा करना और पब्लिक को एक सुरक्षित जिला देना,यहीं उनकी प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए समय समय पर गुप्त तरीके से ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने बीते 18 से 24 अप्रैल तक ऑपरेशन चलाया। जिसमें 58 लोगों पर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

44 के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एक के खिलाफ अवैध हथियार रखने,दो के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इस ऑपरेशन में रानी बाग, मंगोलपुरी, राजपार्क, सुल्तानपुरी, रनहौला, निहाल विहार, पश्चिम विहार वेस्ट और पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस ने हिस्सा लिया था।

Next Story