दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली पुलिस: पिछले साल 177 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए गए, 9,965 हथियार लाइसेंस का हुआ नवीनीकरण

Admin Delhi 1
26 March 2022 2:45 PM GMT
दिल्ली पुलिस: पिछले साल 177 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए गए, 9,965 हथियार लाइसेंस का हुआ नवीनीकरण
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली पुलिस ने 177 हथियार के लाइसेंस रद्द किए। पुलिस के मुताबिक लाइसेंस धारकों ने विभाग द्वारा निर्धारित मानदंडों का अनुपालन पूरी तरह से नहीं किया, जिसके चलते उनके हथियारों के लाइसेंस रद्द किए गए। दरअसल इन लाइसेंस का नवीनीकरण होना था, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। लिहाजा पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इन लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया।

9,965 हथियार लाइसेंस का हुआ नवीनीकरण: वहीं दिल्ली पुलिस की लाइसेंसिंग विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते एक वर्ष में कुल 9,965 हथियार धारकों के लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया। वहीं बीते साल महज 101 लोगों को नए हथियारों के लाइसेंस जारी किए गए। इसके अलावा, हथियारों के लाइसेंस 325 लोगों को कैजुअल परफॉरमेंस लाइसेंस भी जारी किए गए।

767 होटल/ गेस्ट हाउस का नवीनीकरण: इसके अलावा दिल्ली पुलिस की लाइसेंसिंग विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते एक साल में राजधानी के विभिन्न इलाकों में स्थित 767 होटल/ गेस्ट हाउस के लॉजिंग लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया। जबकि छह नए होटल/ गेस्ट हाउस का लाइसेंस बीते एक साल में जारी किया गया।

58 होटल/ गेस्ट हाउस का लाइसेंस रद्द: वहीं दिल्ली के विभिन्न इलाकों में स्थित होटल/ गेस्ट हाउस में से 58 के लाइसेंस रद्द किए गए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इन होटल/ गेस्ट हाउस ने विभाग द्वारा निर्धारित मानदंडों का अनुपालन पूरी तरह से नहीं किया, जिसके चलते उनके हथियारों के लाइसेंस रद्द किए गए।

Next Story