- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi SRCC के छात्रों...

x
Delhi दिल्ली यूनिवर्सिटी का 'श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स' भारत के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक है और कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट के क्षेत्रों में पढ़ाई-लिखाई का एक खास केंद्र है।
मशहूर उद्योगपति और समाजसेवी सर श्री राम ने 1926 में इस कॉलेज की स्थापना की थी। एक सदी के दौरान, इस कॉलेज ने कई पीढ़ियों के विद्वानों, पेशेवरों, प्रशासकों, उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और राष्ट्र-निर्माताओं को तैयार किया है।
इसके शताब्दी समारोह का आयोजन 'शिक्षक दिवस' के मौके पर हो रहा है, जिससे यह अवसर और भी खास हो जाता है; क्योंकि इस दिन देश पीढ़ियों को आकार देने और समाज की नींव मजबूत करने में शिक्षकों और शिक्षाविदों के योगदान का सम्मान करता है।
Next Story





