- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi : आसमान से बरस...
दिल्ली-एनसीआर
Delhi : आसमान से बरस रही आग लू का ऑरेंज अलर्ट, शाम को आंधी के आसार
Tara Tandi
17 Jun 2024 9:42 AM GMT
![Delhi : आसमान से बरस रही आग लू का ऑरेंज अलर्ट, शाम को आंधी के आसार Delhi : आसमान से बरस रही आग लू का ऑरेंज अलर्ट, शाम को आंधी के आसार](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/06/17/3798552-1.avif)
x
Delhi दिल्ली : राजधानी में सूरज की तपिश और लू से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। लेकिन मौसम विभाग ने कहा है कि 20 जून को थोड़ी राहत मिलेगी।
शाम के समय 35 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से धूल भरी आंधी भी चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा।
रविवार को तापमान रहा 44 के पार
वहीं, सब केंद्रों में रिज का सर्वाधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो यह सामान्य से छह डिग्री अधिक है।
वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर में 46.2, पालम व लोधी रोड में 45.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।
20 जून से मिलेगी थोड़ी राहत
मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 जून तक गर्मी और बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 से 34 के बीच रहेगा। वहीं लू की गंभीर स्थिति रहेगी और दिन में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। राहत की बात यह है कि 20 जून को थोड़ी राहत मिलेगी।
दिल्ली में कब आएगा मानसून
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अभी रात के तापमान में भी कोई खास कमी आने के आसार नहीं हैं। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में मानसून की सामान्य तारीख 29 जून 2024 है। लेकिन अनुमान है कि 24 जून से मौसम में बदलाव आएगा।
इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रचंड गर्मी अभी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी के अधिकांश हिस्सों को 17-18 जून तक इसी तरह सताएगी। जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि में अगले एक-दो दिन कमोबेश यही स्थिति रहेगी।
TagsDelhi आसमानबरस रही आगलू ऑरेंज अलर्टशाम आंधी आसारDelhi skyraining fireheat wave orange alertpossibility of storm in the eveningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story