- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi : प्रदूषण से...
Delhi : प्रदूषण से राहत नहीं, वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में

New Delhi नई दिल्ली : शहर में वायु गुणवत्ता बुधवार को लगातार छठे दिन 'बेहद खराब' श्रेणी में रही, जहाँ एक्यूआई 391 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि 38 में से 18 स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया। चांदनी चौक, डीटीयू, बवाना, आनंद विहार, मुंडका, नरेला और वजीरपुर उन स्टेशनों में शामिल हैं जहाँ वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।
न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.1 डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत थी।





