- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली न्यूज़: रोहिणी...
दिल्ली न्यूज़: रोहिणी में पत्नियों ने पुलिस के साथ झड़प में तोड़ा फोन
![दिल्ली न्यूज़: रोहिणी में पत्नियों ने पुलिस के साथ झड़प में तोड़ा फोन दिल्ली न्यूज़: रोहिणी में पत्नियों ने पुलिस के साथ झड़प में तोड़ा फोन](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/05/1529434-istock-117051991811.webp)
दिल्ली क्राइम न्यूज़: रोहिणी जिले के साउथ रोहिणी थाने में दो महिलाओं ने अपने पति को बचाने के लिये पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। जब इससे भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने एक सब इंस्पेक्टर का फोन जबरन छीना और उसको फर्श पर फैंककर मारा। पुलिस ने दोनों पत्नियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पति को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपित महिलाओं की पहचान अलका और हेमलता के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों महेश बरवा की पत्नी है। महेश साउथ रोहिणी इलाके में रहता है। वह इलैक्ट्रिशयन का काम करता है। महेश की पहली पत्नी हेमलता है,जबकि करीब दो साल पहले जब अलका ने उसपर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया था। उसके बाद महेश ने अलका से शादी कर मामले को सुलटा लिया था। दोनों पत्नियां एक दूसरे के बारे में अच्छी तरह से जानती है। दोनों अलग अलग रहती हैं। बीते शुक्रवार को एक शिकायत पर महेश को पूछताछ के लिये थाने लाया गया था। यहां पर महेश ने पुलिस वालों की अपने फोन से रिकॉर्डिंग करनी शुरू कर दी थी।
पुलिस ने महेश पर 751 का केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। जिसके बारे में दोनों महिलाओं को पता लग गया। दोनों काफी गुस्से में थाने में आई और महेश को छुड़वाने की बात करने लगी। जिनको आला अधिकारियों ने समझाकर शांत किया। बावजूद इसके दोनों थाने में शोर शराबा करने लगी।