दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली न्यूज़: नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

Admin Delhi 1
4 March 2022 3:44 PM GMT
दिल्ली न्यूज़: नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: बाहरी उत्तरी जिले के स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में शुक्रवार दोपहर मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस घायल बदमाश का प्राथमिक इलाज करवाने के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों ने 2 मार्च को पीछा करने पर पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। इससे पहले एक बदमाश वर्ष 2020 में भी पुलिस टीम पर गोलीबारी की थी। बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।

डीसीपी बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान बाकनेर गांव नरेला निवासी सोनू (24) और सुनील (33) के रूप में हुई है। गोली सोनू के पैर में गोली लगी है। नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने के पुलिसकर्मी बुधवार दोपहर गश्त कर रहे थे। बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक ने बताया कि सफेद स्कूटी सवार दो बदमाश उसका मोबाइल फोन छीन लिया है। पीड़ित के इशारा करने पर पुलिस टीम ने स्कूटी सवार बदमाशों का पीछा किया। यह देखकर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस टीम ने भी अपने बचाव में तीन राउंड गोली चलाई। लेकिन बदमाश गलियों में घुसकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक आशीश दुबे और सचिन मान ने बदमाशों पर निगरानी शुरू की। पुलिस टीम को शुक्रवार दोपहर बदमाशों के शाहपुर गढ़ी गांव आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। बाइक से आए बदमाशों को रूकने का इशारा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर तीन राउंड गोली चला दी।

Next Story