- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi News : शराब...

x
नोएडा | नोएडा में होली के मौके पर शराब बिक्री को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि 14 मार्च को होली और रमजान के जुमा (शुक्रवार) को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पूरे दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इससे पहले भी त्योहारों के दौरान शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाता रहा है। पुलिस प्रशासन इस दिन सख्ती से नियमों का पालन कराएगा।
क्यों लिया गया ये फैसला?
- होली के दौरान अधिक शराब सेवन से बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए।
- रमजान के जुमा (शुक्रवार) को मुस्लिम समुदाय की भावनाओं का सम्मान करने के लिए।
- शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति सुनिश्चित करने के लिए।
प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Next Story





