दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: नेपाल की प्रथम महिला डा.आरजू राणा देउबा ने किया एम्स का दौरा

Admin Delhi 1
2 April 2022 10:54 PM IST
दिल्ली: नेपाल की प्रथम महिला डा.आरजू राणा देउबा ने किया एम्स का दौरा
x

दिल्ली न्यूज़: नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की पत्नी डा.आरजू राणा देउबा ने एम्स के मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक का शनिवार को दौरा किया। इस दौरान उनके साथ नेपाल के प्रधानमंत्री के निजी सचिव प्रकाश बहादुर देउबा व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य सलाहकार डॉ.राम पदरथ बिच्छा,पीएम और मंत्रिपरिषद के निजी चिकित्सक रेवती पौडेल एम्स अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए। एम्स की तरफ से निदेशक (कार्यवाहक) एम्स ,डीन (शिक्षाविद) और त्वचा विज्ञान विभाग प्रमुख प्रो.डा.नीना खन्ना,एम्स चिकित्सा अधीक्षक डा.डीके शर्मा,प्रोफेसर और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग,प्रमुख डॉ.नीरजा भटला,प्रोफेसर अस्पताल प्रशासन,अध्यक्ष प्रोटोकॉल डिविीजन ओर मीडिया से,प्रमुख ओरआरबीओ एम्स डॉ.आरती विज, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग प्रो. डॉ.कल्लोत रॉय, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग प्रो.डा.नीना मल्होत्रा,प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग प्रो.डॉ.वत्सला डढवाल,प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग अतिरिक्त प्रो.डॉ.गरिमा खडगावत, अतिरिक्त प्रोफेसर,अस्पताल प्रशासन और परियोजना अधिकारी, मातृ एवं शिशु ब्लॉक एम्स डॉ.अनूप डागा शामिल हुए।

नेपाल की प्रथम महिला और सेफ मदरहुड नेटवर्क फेडरेशन नेपाल की अध्यक्ष डॉ.आरजू राणा देउबा ने एम्स नई दिल्ली का दौरान किया और एम्स में मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जाना। स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की। एम्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करने े साथ ही जनशक्ति प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता के विषय में एम्स के साथ समझौता करने की इच्छा जताई,जो नेपाल के सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के लिए एक बड़ी संपति हो सकती है।

Next Story