दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली एनसीआर: नशा मुक्ति केन्द्र में महिला के साथ कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

Admin Delhi 1
29 March 2022 4:13 PM GMT
दिल्ली एनसीआर: नशा मुक्ति केन्द्र में महिला के साथ कर्मचारी ने किया दुष्कर्म
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: दिल्ली से सटे नोएडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक नशा मुक्ति केन्द्र में ड्रग्स की लत छोडऩे आई महिला के साथ एक कर्मचारी ने दुष्कर्म किया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग थाने में केस दर्ज कराया है। घटनास्थल नोएडा की होने की वजह से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव निवासी महिला ने बताया कि वह ड्रग्स की लत से परेशान थी। किसी परिचित ने उन्हें सेक्टर 108 स्थित एक नशा मुक्ति केन्द्र के बारे में जानकारी दी थी। इस पर महिला अगस्त 2021 में नशा मुक्ति केन्द्र में आ गई। यहां पर महिला को एक अलग कमरे में रखा गया था। आरोप है कि यहां पर काम करने वाले प्रदीप नाम के आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कोई भी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ समय बाद महिला केन्द्र से अपने घर गई तो परिजनों को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद महिला ने दिल्ली के सफदरजंग थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। घटनास्थल नोएडा की होने के चलते दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर थाना सेक्टर 39 भेज दी। अब थाना पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा

Next Story