- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली एनसीआर: महिला...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली एनसीआर: महिला को नोएडा में 2 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार
Admin Delhi 1
21 March 2022 3:47 PM IST

x
दिल्ली एनसीआर: पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला को गिरफ्तार किया है और उसके पास से दो किलो गांजा बरामद किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बिहार के नालंदा जिले की रहने वाली विवाहित महिला को रविवार को फेज 2 पुलिस थाने के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "आरोपी मनीषा को शिव शक्ति एन्क्लेव के पास सेक्टर 81 मेट्रो स्टेशन रोड के पास पकड़ा गया। उसके पास से दो किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।" पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ फेज 2 पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Next Story





