दिल्ली-एनसीआर

Delhi-NCR: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, आंधी और बारिश के आसार

Tara Tandi
2 Jun 2025 11:43 AM IST
Delhi-NCR: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, आंधी और बारिश के आसार
x
Today Weather : दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। इन दिनों कई राज्यों में बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट है। खासकर 2 और 3 जून के दिन तेज बारिश होने की संभावना है। ये बारिश लोगों के लिए सुखद रहेगी, क्योंकि गर्मी के दिनों में इससे ठंडक मिलेगी। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में भी 3 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है। 2 जून को सब हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी बहुत भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है ताकि किसी तरह की किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। पूरी तरह से मौसम का ये बदलाव लोगों के लिए राहत लेकर आया है। आइये जानते है अन्य राज्यों के मौसम का हाल…
दिल्ली-नोएडा में 4 जून तक बारिश के आसार-
दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्र, जैसे नोएडा और एनसीआर में मौसम विभाग ने बताया है कि 2 जून से 4 जून तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट भी आ सकती है, जो लोगों के लिए राहत की बात होगी। आज, दिल्ली में आंधी के साथ बारिश हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में अचानक बदलाव के कारण, हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। लोग इस दौरान अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। 2 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन उस दिन के लिए अभी कोई विशेष अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
हरियाणा में बारिश की फुहारें-
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 2 और 4 जून के बीच बारिश होने की उम्मीद है। 2 जून को, सभी जिलों में 25 से 50 फीसदी तक बारिश हो सकती है, जो किसानों के लिए अच्छी खबर है। इसके बाद, 3 जून को कुछ जिलों में बारिश की मात्रा और बढ़ सकती है। खासकर सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50 से 75 फीसदी बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों जैसे जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में भी बारिश की संभावना 25 से 50 फीसदी तक बताई गई है। बाकी के जिलों में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है।
राजस्थान में गर्मी से रहत-
राजस्थान में मौसम विभाग ने बताया है कि अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस समय दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। 2 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो मौसम में बदलाव लाएगा। इसके कारण कई इलाकों में तेज आंधी चलने, मेघगर्जन होने और बारिश होने की संभावना है।
यूपी में 5 जून तक बारिश की संभावना-
बदलते मौसम के साथ, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियों की शुरुआत के संकेत दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह गतिविधि जल्दी ही देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, अच्छी खबर यह है कि यूपी में मानसून की एंट्री लगभग 10 से 12 दिनों के भीतर हो सकती है। वर्तमान में, मानसून भारत के 18 राज्यों में पहुंच चुका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है, जो सागर द्वीप से होकर बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। यह दबाव का क्षेत्र मानसून के आगमन में मददगार हो सकता है।
Next Story