दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली एनसीआर: अस्थमा के कारण हुइ थी छात्र की मौत, कोविड से नहीं

Admin Delhi 1
18 April 2022 10:20 PM IST
दिल्ली एनसीआर: अस्थमा के कारण हुइ थी छात्र की मौत, कोविड से नहीं
x

नॉएडा न्यूज़: दिल्ली से सटे नोएडा के समरविले स्कूल के छात्र की मौत को लेकर चर्चा थी कि कोविड से उसकी मौत हुई है। लेकिन इस मामले में जिला प्रशासन ने सोमवार शाम प्रेस नोट जारी कर बताया कि दमे का दौरा न पडऩे से छात्र की मौत हुई है।

जिला प्रशासन से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि समरविले स्कूल में पढऩे वाले छात्र को कोविड के दोनों टीके लगे थे। छात्र के पिता ने बताया कि बच्चे की मौत कोविड से नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग टीम ने भी इस मामले में पूरी जांच पड़ताल की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दमे का दौरा पडऩे से छात्र की मौत होने की पुष्टि की है। दरअसल, छात्र अस्थमा का मरीज था। जिसके चलते उसे आए दिन परेशान होती रहती थी। प्रशासन ने बताया कि समरविले स्कूल में कुछ दिन पहले दो छात्र कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों छात्र अपने घरों में आइसोलेट हैं। दोनों ही छात्र अब ठीक हैं, उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि कृपया इस मामले से संबंधित अफवाहों से बचें।

Next Story