दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली एनसीआर: सौतेला पिता को नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में किया गया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
1 April 2022 4:46 PM GMT
दिल्ली एनसीआर: सौतेला पिता को नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में किया गया गिरफ्तार
x

दिल्ली एनसीआर क्राइम न्यूज़: दिल्ली से सटे नोएडा में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में पिछले साल से फरार चल रहे पीडि़त किशोरी के सौतेले पिता को थाना फेस 3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बीते वर्ष थाने में शिकायत करते हुए बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई बहला-फुसलाकर ले गया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने किशोरी को बरामद कर लिया था। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में किशोरी के सौतेले पिता सुनील का नाम सामने आया था। आरोपी सुनील तभी से फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर गढ़ी चौखंडी से आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।

Next Story