दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली एनसीआर: पुलिस ने गो-वे कंपनी के मालिक को बाइक बोट की तर्ज पर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में किया गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
23 April 2022 4:51 PM GMT
दिल्ली एनसीआर: पुलिस ने गो-वे कंपनी के मालिक को बाइक बोट की तर्ज पर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में किया गिरफ़्तार
x

नॉएडा क्राइम न्यूज़: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा 2 पुलिस ने बाइक बोट की तर्ज पर कंपनी बनाकर हजारों लोगों के साथ ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर एक कंपनी बनाई। फिर लोगों के साथ ठगी कर फरार हो गए थे। इस मामले में आरोपी के माता-पिता पहले से ही लुक्सर जेल में बंद हैं। पुलिस ने शुक्रवार को लुक्सर जेल के बाहर से आरोपी को पकड़ा है। आरोपी अपने माता-पिता से मिलाई को आया था। ग्रेटर नोएडा एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने गो-वे नाम की कंपनी खोलकर आम लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले गैंग के सरगना कुनाल सैन को लुक्सर जेल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलरूप से गुरुग्राम (हरियाणा) का रहने वाला है। एडीसीपी ने बताया कि कुनाल सैन शातिर किस्म का अपराधी है जो अपने पारिवारिक सदस्यों (माता-पिता) के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा के साइट 4 में स्तिथ जीएनएस प्लाजा में गोवे इंडिया के नाम से एक प्लान चलाया हुआ था। दरअसल यह लोग आम लोगो से बाइक बोट की दर्ज पर ही ठगी किया करते थे। यह लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी देते थे और उसे बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर लोगो से 62000 हजार रुपए लिया करते थे और उन्हें महीने की कमाई का लालच दिया करते थे।

62000 हजार रुपए में बनाते थे एक आईडी: इलेक्ट्रिक स्कूटी योजना बताकर ये लोगो से ठगी करते थे। ये लोगो से 62000 रुपए की एक की आईडी लगवाया करते थे और उनके लिए मासिक किश्त के जरिए डबल अमाउंट वापस करने के लिए कहा करते थे। नेटवर्किंग सिस्टम के तहत अन्य लोगों को भी जोडऩे के लिए एक दूसरे को लालच दिया करते थे। इन लोगों ने हजारों लोगों को अपना निशाना बनाया और अपने धोखाधड़ी के धंधे को लगातार चलाते रहे फिर उसके बाद हजारों लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर 15 जून 2019 को ऑफिस बंद कर भाग गए।

पीडि़तों में आरोपियों के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज: ऑफिस पर ताला लगा होने के बाद ठगी का शिकार हुए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ अपने अपने साथ हुई धोखाधड़ी के सम्बन्ध में अलग- अलग मुकदमे थाना बीटा 2 व अन्य थानों पर दर्ज कराएं। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही और इस गिरोह में शामिल कुनाल के माता-पिता अनिल सैन व मीनू सैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। दोनों अभी भी जिला जेल में बंद हैं।

माता पिता से मिलने आया था कुनाल सैन: माता पिता के गिरफ्तार होने के बाद कुनाल सैन 2019 में फरार होकर मुंबई चला गया। वो तीन वर्षों से मुंबई में छिपकर रह रहा था। 22 अप्रैल को कुनाल अपने माता पिता की मिलाई करने के लिए जिला जेल पर मिलने के लिए आया था। सूचना पर जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर के बाहर से थाना बीटा 2 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब कुनाल सैन से पूछताछ की तो उसने बताया कि हमारे द्वारा अब तक लगभग 3000 लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की गई है। हम लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी देकर उनके साथ ठगी की घटना को अंजाम देते थे।

Next Story