दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली एनसीआर: पुलिस ने चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
15 April 2022 9:55 AM GMT
दिल्ली एनसीआर: पुलिस ने चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
x

फरीदाबाद क्राइम न्यूज़: सीआईए एनआईटी ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में राकेश उर्फ रिकेश को गिरफ्तार किया है। वह उत्तर प्रदेश के भावलपुर का रहने वाला। फरीदाबाद में वह पाली क्रेशर जोन के पास झुग्गियों में रहता है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह वारदात 12 अप्रैल को हुई थी। राकेश की गिरफ्तारी बदरपुर बॉर्डर से की गई। आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Next Story