दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली एनसीआर: बदमाशों ने खेत पर गए किसान की कनपटी पर गोली मारकर की निर्मम हत्या

Admin Delhi 1
11 April 2022 5:27 PM IST
दिल्ली एनसीआर: बदमाशों ने खेत पर गए किसान की कनपटी पर गोली मारकर की निर्मम हत्या
x

गाजियाबाद क्राइम न्यूज़: मोदीनगर थाना इलाके के फफराना गांव के जंगल में खेत पर गए किसान की बदमाशों ने कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। किसान शव सोमवार को जंगल में खेत में पड़ा मिला।

फफराना निवासी किसान योगेंद्र का 25 वर्षीय पुत्र अंकित कल शाम खेतपर जाने के लिए घर से गया था। तभी अज्ञात बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। घर नहीं पहुंचने पर जब परिवार के लोगों ने अंकित की तलाश की उसकी लाश गांव के जंगल में पड़ी मिली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है ।पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. इरज राजा ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी। आरोपियों की आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Next Story