दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली एनसीआर: औद्योगिक विकास मंत्री नंद किशोर नंदी ने सीईओ के साथ की मुलाकात, दिए नए निर्देश

Admin Delhi 1
1 April 2022 10:21 PM IST
दिल्ली एनसीआर: औद्योगिक विकास मंत्री नंद किशोर नंदी ने सीईओ के साथ की मुलाकात, दिए नए निर्देश
x

सिटी न्यूज़: उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही शुक्रवार को औद्योगिक विकास मंत्री नंद किशोर नंदी ने नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण मिश्र और मानवेंद्र सिंह के साथ पीजीएम राजीव त्यागी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने तीन महीने और छह महीने में पूरे होने वाली सभी परियोजनाओं की जानकारी मांगी। सभी परियोजनओं को नियत समय में पूरा करने और जो परियोजनाए किसी कारण वश रुकी हुई है उनको किस तरह से पूरा किया जाए उसका विवरण मांगा। उन्होंने निर्देशित किया कि आद्योगिक विस्तार और निवेश को बढ़ावा दिया जाए साथ ही आवंटियों की समस्या का समाधान करने जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आद्योगि निवेश को बढ़ावा दिया जाए उनको बताया कि वर्तमान में यहां कितनी कंपनियां निवेश कर चुकी है और कितना प्रोजेक्ट पाइप लाइन में है।

सोमवार को होगी बोर्ड बैठक: प्राधिकरण की वित्तीय बैठक सोमवार को होगी। इस बार करीब 4500 हजार करोड़ वित्तीय बजट रखा जाएगा। इसके अलावा स्ट्रक्चरल ऑडिट पॉलिसी और नए नोएडा को लेकर मास्टर प्लान संबंधित प्रस्ताव पास किए जा सकते है।

Next Story