दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली एनसीआर: पुलिस की चौकसी के बीच दिनदहाड़े सुनार को मारी गोली, चौकी इंचार्ज हुआ सस्पेंड

Admin Delhi 1
7 April 2022 4:46 PM GMT
दिल्ली एनसीआर: पुलिस की चौकसी के बीच दिनदहाड़े सुनार को मारी गोली, चौकी इंचार्ज हुआ सस्पेंड
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़ रिपोर्ट: पुलिस की सक्रियता और चौकसी के बीच वीरवार को स्कूटी सवार बदमाश लूट का विरोध करने पर सुनार को गोली मारकर फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात को बदमाशों ने दिनदहाड़े सिहानी गेट थानाक्षेत्र के राकेश मार्ग स्थित भगवत स्वरूप बनवारी लाल ज्वैलर्स (भग्गू सुनार) की दुकान पर अंजाम दिया। घायल सुनार को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मुनिराज जी मौके पर पहुंचे और जांच.पड़ताल के दौरान पुलिस की लापरवाही मिलने पर उन्होंने क्षेत्र के चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही चेकिंग कर रहे अन्य पुलिसकर्मियों की लापरवाही मिलने पर उन्हें भी सस्पेंड करने की बात कही है। बदमाशों द्वारा की गई यह दुस्साहसिक वारदात शॉप में लगे कैमरों में कैद हुई है।

नेहरू नगर थर्ड स्थित विद्या विहार निवासी अरविंद कुमार वर्मा राकेश मार्ग मेन रोड पर भगवत स्वरूप बनवारी लाल ज्वैलर्स (भग्गू सुनार) के नाम से ज्वैलरी शॉप चलाते हैं। उनके साथ बेटा विकास वर्मा भी शॉप पर ही बैठते हैं। वीरवार दोपहर करीब 1 बजे पिता.पुत्र अपनी शॉप पर बैठे थे। इसी दौरान काला नकाब व हेलमेट लगाए दो बदमाश उनकी शॉप में घुसे। पिता.पुत्र कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एक बदमाश ने अरविंद वर्मा पर तमंचा तान दिया। बदमाश ने उन्हें लाला कहकर संबोधित किया और शॉप से माल निकालकर देने को कहा। विरोध करने पर शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। अरविंद ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश का हाथ पकडऩा चाहा, उधर बराबर में बैठे विकास वर्मा भी बदमाशों की ओर झपटे तो बदमाश ने अपना हाथ छुड़ाकर विकास को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से विकास बुरी तरह लहूलुहान हो गए। घटना को अंजाम देकर बदमाश शॉप से निकले और कुछ दूरी पर स्कूटी स्टार्ट कर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ फ रार हो गए।

गोली लगी हालत में भी बदमाशों को पकडऩे दौड़े विकास: पीडि़त अरविंद वर्मा ने बताया कि उनके बेटे विकास ने गोली लगी हालत में भी बदमाशों का पीछा कर उन्हें पकडऩे का प्रयास किया। वह भी विकास के साथ कुछ दूर तक भागे, लेकिन पिता.पुत्र बदमाशों को नहीं पकड़ सके। जिसके बाद अरविंद वर्मा ने स्थानीय लोगों की मदद से बेटे विकास को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी मुनिराज जी, एसपी सिटी निपुण अग्रवाल, एसपी क्राइम डा. दीक्षा शर्मा, एसपी थर्ड सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ सेकेंड आलोक दुबे व सीओ प्रथम स्वतंत्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच.पड़ताल की।

एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि लापरवाही के चलते दयानंद नगर चौकी इंचार्ज अभिमन सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जिस रास्ते से बदमाश फ रार हुए, उस रास्ते पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया जाएगा। एसएसपी का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कुछ क्लू हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Next Story