दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली एनसीआर: युवती के साथ शादी का झांसा देकर कई बार किया किया दुष्कर्म, जानिए पूरे खबर

Admin Delhi 1
27 April 2022 4:25 PM GMT
दिल्ली एनसीआर: युवती के साथ शादी का झांसा देकर कई बार किया किया दुष्कर्म, जानिए पूरे खबर
x

नॉएडा क्राइम न्यूज़: दिल्ली से सटे नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने पीडि़ता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

सेक्टर 49 बरौला गांव में रहने वाली युवती ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी जान पहचान बिहार के सीवान निवासी जनार्दन कुमार से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। युवती का आरोप है कि युवक ने उन्हें शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती ने उससे शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया। आरोप है कि युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। पीडि़ता ने गर्भपात का विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Next Story