दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली एनसीआर: नोएडा में चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा, केस दर्ज

Admin Delhi 1
31 March 2022 4:59 PM GMT
दिल्ली एनसीआर: नोएडा में चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा, केस दर्ज
x

दिल्ली एनसीआर क्राइम न्यूज़: दिल्ली से सटे नोएडा में बदमाशों ने सेक्टर 62 में एक चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे ई-रिक्शा, मोबाइल और नकदी लूट ली। आरोपियों ने सेक्टर 37 से पीडि़त की ई-रिक्शा बुक की थी। होश आने के बाद पीडि़त ने बदमाशों के खिलाफ सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में राजा कुमार नाम के व्यक्ति ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। राजा का कहना है कि वह 28 मार्च को वह सेक्टर-37 में सवारियों का इंतजार कर रहा था। तभी एक व्यक्ति उनके पास आया। उसने राजा से सेक्टर 62 चलने के लिए कहा। पीडि़त के भाई सुरेश सिंह का कहना है कि आरोपी सवारी के तौर पर ई रिक्शा में आगे बैठा था।

कुछ दूर जाने के बाद उसने सुरती बनाने के बहाने राजा के मुंह पर नशीला पाउडर फेंक दिया। राजा ने मास्क नहीं पहना था, जबकि आरोपी मास्क पहन रखा था। इसके कुछ देर बाद ही राजा बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसे सेक्टर-62 के पास राजा को ई रिक्शा से फेंक दिया। फिर बदमाश राजा की ई-रिक्शा, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से राजा को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसे करीब 18 घंटे बाद होश आया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरु कर दी है।

Next Story