दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली एनसीआर: 12वीं कक्षा के छात्र ने परीक्षा के तनाव में की आत्महत्या

Admin Delhi 1
22 April 2022 12:30 AM IST
दिल्ली एनसीआर: 12वीं कक्षा के छात्र ने परीक्षा के तनाव में की आत्महत्या
x

नॉएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में थाना बादलपुर थाना क्षेत्र के अच्छेजा गांव में वीरवार सुबह 12वीं कक्षा के छात्र ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार से छात्र की परीक्षा शुरू होनी वाली थी। इस बात को लेकर वह तनाव में था। घटना के समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक अच्छेजा गांव में रहने वाले अभिषेक(17) पुत्र वीर सिंह ने अपने घर पर वीरवार सुबह पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच के दौरान पुलिस को पता चला है, कि मृतक 12वीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार से उसकी परीक्षा शुरू होने वाली थी। मृतक के माता-पिता जनपद सीतापुर स्थित पैतृक गांव गए हुए थे। छात्र घर पर अकेला था। पुलिस को शक है कि परीक्षा के तनाव के चलते उसने आत्महत्या की है। पुलिस का कहना है कि छात्र के माता-पिता को घटना को सूचना देदी गई है। परिजनों के आने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी।

Next Story