- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली एनसीआर:...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली एनसीआर: फरीदाबाद में 25 वर्षीय युवक का मिला शव, हत्या का शक
Admin Delhi 1
14 March 2022 5:16 PM IST

x
दिल्ली एनसीआर मर्डर न्यूज़: एसजीएम नगर में रहने वाले 25 वर्षीय दीपक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। परिवार के मुताबिक दीपक करीब तीन माह पहले शराब व अन्य प्रकार के मादक पदार्थ बेचने वाले एक व्यक्ति के यहां काम करता था। दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 5 मार्च को उसकी जमानत करवाई गई थी। तब से वह घर पर रहता था। वह व्यक्ति दीपक पर काम करने के लिए दबाव बनाता था। रविवार सायं को दीपक अपने दोस्त के साथ बाहर गया था। रात को उससे बात भी हुई थी। सोमवार को पुलिस ने सूचित किया कि दीपक का शव उन्हें मिला है। परिजनों का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की गई है।
Next Story





