दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली एनसीआर: बेसिक शिक्षा विभाग जिले के तीन कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बनाएगी कंप्यूटर लैब

Admin Delhi 1
12 April 2022 8:10 PM IST
दिल्ली एनसीआर: बेसिक शिक्षा विभाग जिले के तीन कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बनाएगी कंप्यूटर लैब
x

दिल्ली एनसीआर न्यूज़: दिल्ली से सटे नोएडा में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं को कंप्यूटर में पारंगत बनाया जाएगा। इसके लिए जिले के तीनों विद्यालयों में कंप्यूटर लैब बनाई जाएगी। इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। जिले में तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। यहां 250 छात्राएं कक्षा 6 से 8 की पढ़ाई कर रही हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों में कंप्यूटर लैब बनाने की योजना बनाई है। मई तक स्कूलों में लैब स्थापित करने का दावा भी किया जा रहा है। समग्र बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि तीनों विद्यालयों के लिए लैब का बजट बनाकर प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

इस वर्ष बेसिक शिक्षा में होने वाले कार्यों के लिए अधिकारियों ने शासन को 14 करोड़ रुपए का बजट प्रस्ताव भेजा है। इस रकम से जर्जर विद्यालयों को तोडक़र नए भवनों का निर्माण किया जाएगा, जहां शौचालय नहीं है। वहां शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।

Next Story