- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi NCR: अवैध...
Delhi NCR: अवैध निर्माण पर अथॉरिटी की सख्ती, प्रॉपर्टी डीलरों में मचा हड़कंप"

दिल्ली एनसीआर: एनसीआर के शहरों में प्रॉपर्टी डीलरों के हौंसले बुलंद हैं। प्रॉपर्टी डीलर सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने अवैध निर्माण को लेकर सख्त रुख एख्तियार कर लिया है। ताजा मामले में गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर कार्रवाई की है।
जीडीए ने मुरादनगर में ध्वस्त कराया अवैध निर्माण: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की अवैध निर्माण को लेकर लगातार कार्रवाई जारी है। बुधवार को मुरादगन के पास बसंतपुर सैंथली गांव में प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। इस दौरान लोगों के साथ मिलकर निर्माणकर्ताओं ने विरोध भी किया, लेकिन सफल नहीं हुए।
प्रभारी प्रवर्तन जोन- 2 के नेतृत्व में लगभग 10 बीघा भूमि पर राजेंद्र अनाधिकृत कॉलोनी को विकसित कर रहा था। यहां टीम ने बाउंड्रीवाल, सड़क, बिजली के खंभे आदि को ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान काफी विरोध किया गया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा निर्माणकर्ताओं को नियंत्रित कर कार्रवाई को जारी रखा गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों ने ऐसे किसी क्षेत्र में संपत्ति न खरीदने की अपील की।





