दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: नारकोटिक्स स्क्वॉड टीम नाइजीरियन ड्रग्स तस्कर को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
13 April 2022 4:49 PM GMT
दिल्ली: नारकोटिक्स स्क्वॉड टीम नाइजीरियन ड्रग्स तस्कर को किया गिरफ्तार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: दक्षिण जिले की नारकोटिक्स स्क्वॉड टीम ने एक नाइजीरियन ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 24 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर की पहचान देवली गांव नेबसराय निवासी इग्वे चुकु के तौर पर हुआ है। डीसीपी बेनिता मैरी जैकर ने बुधवार को बताया कि 12 अप्रैल की रात करीब 11.00 बजे नारकोटिक्स स्क्वॉड टीम को को सूचना मिली कि एक नाइजीरियाई ड्रग तस्कर एम.बी.रोड खानपुर के पास स्मैक बेचने के लिए आने वाला है। सूचना के बाद इंस्पेक्टर उमेश यादव के नेतृत्व में टीम बनाई गई और इलाके में ट्रैप लगा दिया गया। तभी संदिग्ध मस्जिद के पास घूमते देखा गया।

मुखबिर का इशारा मिलते ही उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 24 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। जिसके बाद एनडीपीएस अधिनियम और 14 विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Next Story