- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली: अंबेडकर नगर से...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली: अंबेडकर नगर से गायब हुई महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
14 Sept 2023 5:30 PM IST

x
दक्षिण जिला पुलिस ने अंबेडकर नगर से गायब हुई महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के टेक्निकल सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है। महिला का शव ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क के पास नौ सितंबर को मिला था।
जानकारी के मुताबिक, महिला की हत्या रेलवे के टेक्निकल सुपरवाइजर मोहम्मद जाकिर ने की थी। आरोपी ने महिला की हत्या कर उसके चेहरे व शरीर को तेजाब से जला दिया था। आरोपी ने अंबेडकर नगर की रहने वाली महिला से, जो कि निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ही नौकरी करती है, से 11 लाख रुपए लिए थे आरोपी पैसा नहीं दे रहा था। अब महिला ने जब उसे पर पैसे देने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर शव ग्रेटर नोएडा में फेंक दिया था।
Next Story





