दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम लैंडफिल साइट पर बनाएगी दीवार, कूड़े के पहाड़ को खत्म होने में लग सकते हैं कई साल

Admin Delhi 1
25 Jun 2022 11:55 AM IST
दिल्ली नगर निगम लैंडफिल साइट पर बनाएगी दीवार, कूड़े के पहाड़ को खत्म होने में लग सकते हैं कई साल
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम लैंडफिल साइटों पर कूड़े के पहाड़ को कम करने के लिए प्रयासरत है, लेकिन जिस हिसाब से कचरे के निपटान करने का कार्य चल रहा है,उसे कूड़े के पहाड़ खत्म होने में कई साल लग सकते हैं। साथ ही अक्सर कूड़े के पहाड़ ढ़हने के अलावा उसमे आग भी लगती रहती है। इस कारण दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के निर्देश पर निगम लैंडफिल साइटों के चारों ओर ऊंचे-ऊंचे चारदीवारी का निर्माण करेगा।

दरअसल भलस्वा, गाजीपुर व ओखला लैंडफिल साइटों पर कूड़े के पहाड़ से प्रदूषण फैलता है। इसके अलावा इसमें से निकलने वाली मिथेन गैस के कारण वहां बराबर आग लगती रहती है। इसके अलावा कचरे के पहाड़ ढ़हने की भी आशंका रहती है। पूर्व में गाजीपुर में इस तरह की घटना हो चुकी है। प्रदूषण का बड़ा कारण बन रहे इन लैंडफिल साइटों पर कूड़े के पहाड़ को हटाना निगम के लिए बड़ी चुनौती है। निगम ने वर्ष 2024 तक इस पहाड़ को खत्म करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन जिस हिसाब से काम चल रहा है, उससे लगता नहीं कि तय समय पर पहाड़ हट सकेगा।

Next Story